Tense in Hindi
1. Tense
Tense लैटिन शब्द ‘Tempus’ से आया है, जिसका अर्थ है, Time.
अंग्रेजी में Tense तीन प्रकार के होते हैं।
Tense को हिंदी में काल कहते हैं जिसका अर्थ है समय।
Tense किसी कार्य (Action) के समय एवं अवस्था (Time and State) को व्यक्त करता है।
Verb (क्रिया) के बदलते रूप को Tense (काल) कहते हैं।
Tense लैटिन शब्द ‘Tempus’ से आया है, जिसका अर्थ है, Time.
अंग्रेजी में Tense तीन प्रकार के होते हैं।
1. Present Tense (वर्तमान काल)
3. Future Tense (भविष्य काल)
2. Past Tense (भूतकाल)
फिर प्रत्येक Tense को चार भागों में Division किया गया है क्रिया की भिन्न-भिन्न अवस्थाओं को व्यक्त करने के लिए।
a). Simple / Indefinite
b). Continuous
c). Perfect
d). Perfect Continuous
2. Tense Chart
ता है, ती है, ते हैं
V1 + s / es
Do / Does
Present Continuous Tense
रहा है, रही है,रहे हैं
Is / are / am V1 +ing
Present Perfect Tenseचुका है, चुकी है, चुके हैं
Has / Have
V3 Form
Present Perfect continuous Tense
रहा है, रही है, रहे है + समय
Has been/ Have been
V1 + ing
Since / For
ता था, ती थी, ते थे
V2
Did
रहा था, रही थी, रहे थे
was / were
V1 +ing
चुका था, चुकी थी, चुके थे
Had
V3 Form
Past Perfect continuous tense
रहा था, रही थी, रहे थे + समय
Had been
V1 + ing
Since / For
Future Indefinite Tense
गा, गे, गी
shall / will
V1 Form
Future Continuous Tense
रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे
will be / shall be V1 +ing
Future perfect tense
चुकेगा, चूकेगी, चूकेंगे
will have/ shall have V3 Form
Future perfect continuous tense
रहेगा, रहेगी, रहूंगा, रहा होगा, रही होगी
will have been/ shall have been
V1 +ing
From / For
3. Simple Present Tense
पहचान-
हिंदी वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूं, ते हो का प्रयोग होता है।
formula -
a. अगर subject I, we, they, you अथवा plural हो।
Sub + V1 + obj.
b. अगर subject he, she, it, name या singular हो।
Sub + V1 + s / es + obj.
1. मैं लिखता हूं।
I write.
2. रिया एक मधुर गाना गाती है।
Riya sings a sweet song.
3. वह स्कूल जाता है।
He goes to school.
4. वह मुझे प्यार करती है।
She loves me.
5. लड़की गाती है।
The girl sings.
6. वे अपना पाठ याद करते हैं।
They learn their lesson.
7. मैं एक पत्र लिखता हूं।
I write a letter.
8. मैं आपकी मदद करता हूं।
I help you.
Note -
1. Verb की 1st form सदैव plural में होती है। उसे singular बनाने के लिए उसमें s या es जोड़ना पड़ता है। e.g. sing से sings; go से goes.
2. Simple Present का पुराना नाम Present Indefinite हैं।
B. Negative Sentences
a. अगर subject I, we, they, you अथवा plural हो।
Sub + do not (don't) + V1 + obj.
b. अगर subject he, she, it, name या singular हो।
Sub + does not (doesn't) + V1+ obj.
1. अनु स्कूल नहीं जाती है।
Anu does not go to school.
2. वह अपने मित्र को प्यार नहीं करती है।
She does not love her friend.
3. मैं अपना पाठ याद नहीं करता हूं।
I do not learn my lesson.
4. वे क्रिकेट नहीं खेलते हैं।
They do not play cricket.
5. मैं ध्रूमपान नहीं करता हूं।
I do not smoke.
6. वे शोर नहीं करते हैं।
They do not make a noise.
7. वह कभी झूठ नहीं बोलता है।
He never tells a lie.
Rule. अगर वाक्य में 'कभी नहीं' हो तो verb से पहले never लगाते है और do या does का प्रयोग नहीं करते हैं।
a. अगर subject I, we, they, you अथवा plural हो।
Do + Sub + V1 + obj?
Do + Sub + not + V1 + obj?
Don't + Sub + V1 + obj?
b. अगर subject he, she, it, name या singular हो।
Does + Sub + V1 + obj?
Does + Sub + not + V1 + obj?
Doesn't + Sub + V1 + obj?
1. क्या तुम अपनी मां से प्रेम करते हो?
Do you love your mother?
2. क्या वह किताब पढ़ती है?
Does she read a book?
3. क्या वह मुझसे प्यार नहीं करती हैं?
Does she not love me?
Or Doesn't she love me?
4. तुम यहां क्यों आते हो?
Why do you come here?
5. वह स्कूल कब जाती है?
When does she go to school?
6. तुम उसे कैसे जानते हो?
How do you know her?
7. आप उसे कैसे नहीं जानते हैं?
How do you not know her?
Or How don't you know her?
8. आप कौन से जूते खरीदना चाहते हैं?
Which shoes do you want to buy?
9. तुम कितनी किताबें चाहते हो?
How many books do you want?
10. आपको कौन सबसे ज्यादा प्यार करता है?
Who loves you most?
11. चॉकलेट कौन पसंद नहीं करता है?
Who does not like chocolate?
Rule1. Interrogative negative sentences में 'not' subject के बाद आता है। लेकिन अगर 'not' auxiliary verb के साथ contracted हो (i.e. don't / doesn't) तो Contraction (don't / doesn't) subject के पहले आता है।
Rule 2. अगर प्रश्नवाचकशब्द - when, why, what, where, how, etc. वाक्यों के बीच में हो तो सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द फिर do या does फिर subject और फिर verb की base form आती है।
Rule 3. कितने (How many), कितना (How much), कौन सा (which) के साथ इनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 4. अगर कोई प्रश्नवाचक शब्द ही कर्ता (subject) का कार्य कर रहा हो तो पहले प्रश्नवाचक शब्द फिर verb लगाते हैं।
Rule 5. Interrogative negative sentence; interrogative sentence की तरह बनाते हैं केवल subject के बाद not लगा देते हैं। 'Who' 'कौन' वाले negative वाक्यों में भी do / does लगाते है।
Rule 6. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) लगाते हैं।
s/es जोड़ने के नियम -
1. यदि verb का last letter s, sh, ss, ch, x, o, z हो, तो es जोड़ते हैं। यदि ऐसा नहीं हो, तो केवल 's' जोड़ते हैं।
Go - goes
Punish - punishes
Miss - misses
Search - searches
2. यदि verb का last letter 'y' हो और उसके पहले कोई consonant हो, तो 'y' को 'i' में बदलकर 'es' जोड़ते हैं।
Carry - carries
Fry - fries
Dry - dries
3. यदि verb का last letter 'y' हो और उसके पहले कोई vowel हो, तो 's' जोड़ा जाता है।
Pray - prays
Play - plays
Slay - slays
Simple Present Tense के प्रयोग -
1. Habits (आदत) -
वह कभी समय पर नहीं आती हैं।
She never comes on time.
Regular action (नियमित कार्य) -
मैं सुबह 4:00 बजे उठता हूं।
I get up at 4 a.m.
Universal truth (सार्वभौमिक सत्य) -
सूरज पूरब में उगता है।
The sun rises in the East.
(Uses of Simple Present Tense)
2. Newspaper के Headlines और sports के Commentary में।
Formula :
Emphatic Sentences -
1. Verbs of Perception - See, taste, smell, hear, prefer, please, notice, recognise.
2. Verb of Thinking Process - Think, know, mean, mind, remember, suppose.
3. Verbs of Showing Possession - Own, have, belong, comprise, possess, contain, consist.
4. Verbs expressing Feelings or State of Mind - Believe, like, dislike, love, adore, want, wish, desire, hate, agree, trust, imagine.
5. Verbs in General - Look, seem, affect, resemble, cost, require, become, hope, refuse.
************************
जो कार्य वर्तमान में यानी वाक्य को बोलते समय हो रहा हो वह Present Continuous Tense के अंतर्गत आता है। इन वाक्यों में काम के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता है।
पहचान -
वाक्यों की क्रिया के अंत में रहा हूं, रहा है, रही है, रहे हैं, रहे हो आदि शब्द होते हैं।
Formula -
Is / am / are का प्रयोग
Is - he / she / it / name / singular के साथ
Am - I के साथ
Are - you / we / they / all / plural के साथ
Sub + is / am / are + v1 + ing + obj.
1. वे लोग बात कर रहे हैं।
They are talking.
2. मैं खेल रहा हूं।
I am playing.
3. वे लोग पतंग उड़ा रहे हैं।
They are flying kites.
4. श्रेया एक गाना गा रही है ।
Shreya is singing a song.
5. लड़के हंस रहे हैं।
Boys are laughing.
6. गौतमी स्कूल जा रही है।
Gautami is going to school.
7. वे यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Those passengers are waiting for train.
8. ये लड़कियाँ बड़े ध्यान से कहानियां सुन रही हैं।
These girls are listening stories very carefully.
9. मैं एक लड़की खोज रहा हूं।
I am looking for a girl.
Rule 1. He / She / It / name / singular के साथ 'Is' लगाकर verb की ing form प्रयोग करते हैं।
Rule 2. You / We / They / All / plural के साथ 'are' लगाकर verb की ing form प्रयोग करते हैं।
Rule 3. I के साथ 'am' लगाकर verb की ing form प्रयोग करते हैं।
Formula -
Sub + is / am / are + not + v1 + ing + obj.
Sub + isn't / aren't / am not + V1 + ing + obj.
Note -
'am not' का कोई संक्षिप्त रूप (contracted form) नहीं होता है लेकिन Question tag में aren't का प्रयोग किया जाता है। I am fine, aren't I ?
1. मैं शोर नहीं मचा रहा हूं।
I am not making a noise.
2. मम्मी बाजार नहीं जा रही है।
Mamma is not going to market .
3. वह अपनी पुस्तक नहीं पढ़ रहा है।
He is not reading his book.
4. बच्चे मैदान में नहीं खेल रहे हैं।
Children are not playing in the field.
5. वह मुझसे प्यार नहीं कर रही है।
She is not loving me.
6. हम आज कपड़े खरीदने नहीं जा रहे हैं।
We are not going to buy clothes today.
7. भैंस घास नहीं चर रही है।
Buffalo is not grazing.
8. फलक टहल नहीं रही है।
Falak is not walking.
9. वे पतंग नहीं उड़ा रहे हैं।
They are not flying kites.
Rule. Negative sentences में is / are / am के बाद not लगाते हैं।
Formula -
Is/ am/ are + Sub + v1 + ing +obj ?
Is/ am/ are + Sub + not + v1+ing + obj ?
Isn't/ aren't + Sub +v1 + ing + obj ?
1. क्या काव्या कमरे में पढ़ रही है?
Is Kavya reading in the room?
2. क्या आप कॉफी ले रहे हैं?
Are you taking coffee?
3. क्या आप अमेरिका जा रहे हैं?
Are you going to America?
4. क्या वह अपनी कार बेच रहा है?
Is he selling his car?
5. क्या वह झूठ नहीं बोल रहा है?
Is he not telling a lie?
Or Isn't he telling a lie?
6. तुम आज स्कूल क्यों नहीं जा रहे हो?
Why are you not going to school today?
7. तुम कमरे में अकेले क्या कर रही हो?
What are you doing alone in the room?
8. तुम वहाँ क्यों नहीं जा रहे हो?
Why aren't you going there?
Or Why are you not going there?
9. कितनी लड़कियां खेल में भाग ले रही हैं?
How many girls are participating in sports?
10. मुझे कौन बुला रहा है?
Who is calling me?
Rule 1. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो Is / Are / am subject से पहले लगाते हैं और verb में ing लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं।
Rule 2. How many, how much, whose, which के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 3. अगर वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द 'कौन' ही Subject का कार्य कर रहा हो तो सबसे पहले 'Who' उसके बाद Is / Are / am लगाते हैं और verb के ing form का प्रयोग करते है।
Rule 4. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Present Continuous Tense के प्रयोग -
(Uses of Present Continuous Tense)1. बोलने के वक्त जारी रहने वाले कार्य की अभिव्यक्ति के लिए।
निहारिका अपने कमरे में पढ़ रही है।
Niharika is studying in her room.
मैं कार चला रहा हूं।
I am driving a car.
वे खेल रहे हैं।
They are playing.
2. निकट भविष्य में होने वाले किसी कार्य को व्यक्त करने के लिए हम Present Continuous Tense का प्रयोग करते हैं।
मैं कल ऑस्ट्रेलिया जा रहा हूं।
I am going to Australia tomorrow.
प्रधानमंत्री अगले महीने वाराणसी आ रहे हैं।
The prime minister is arriving in Varanasi next month.
Verb में 'ing' लगाने के नियम -
Rule 1. जिस verbs का अंतिम letter 'e' हो उसमें ing लगाते समय 'e' हटा देते है।
Love - Loving
Make - Making
Come - Coming
Believe - Believing
Shake - Shaking
Rule 2. जिस verbs के अन्त में कोई एक ही consonant हो और उससे पहले कोई एक ही vowel (a, e, i, o, u) हो तो ऐसे शब्दों में ing लगाते समय अन्तिम अक्षर double हो जाता है।
Sit - Sitting
Put - Putting
Forget - Forgetting
Stop - Stopping
Rule 3. जिस verbs के अन्त में कोई consonant हो और उससे पहले दो vowels हो तो ऐसे शब्दों में ing लगाते समय अन्तिम consonant double नहीं होता है।
Sleep - Sleeping
Weep - Weeping
Meet - Meeting
Hear - Hearing
Wait - Waiting
Rule 4. जिस verbs के अन्त में 'ie' हो तो उसमें ing लगाते समय 'ie' को y में बदल देते हैं।
Tie - Tying
Die - Dying
Lie - Lying
Rule 5. जिन verbs के अंत में ee, ye होते हैं, उन शब्दों में 'ing' लगाते समय अंतिम e नहीं हटाते हैं।
See - Seeing
Dye - Dyeing
Flee - Fleeing
Agree - Agreeing
************************************
जो कार्य अभी - अभी या हाल फिलहाल खत्म हुआ हो वह Present Perfect Tense के अंतर्गत आता है।
पहचान -
वाक्य के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं, या है, ये हैं, आ है शब्द आते हैं।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Has / Have के प्रयोग -
Has - He / She / It / Name / Singular के साथ
Have - I / We / They / You / Plural / All के
साथ
Sub + has / have + V3 + obj.
1. हम बहुत आगे बढ़ चुके हैं।
We have progressed a lot.
2. हम लोग खा चुके हैं।
We have eaten.
3. परी स्कूल जा चुकी है।
Pari has gone to school.
4. वह हाल ही में दिल्ली आए हैं।
He has come to Delhi recently.
5. अन्वी जा चुकी है।
Anvi has gone.
6. रेलगाड़ी स्टेशन पर आ चुकी है।
The train has arrived at the station.
7. आपने वीडियो गेम खेला है।
You have played video games.
8. मैंने इसे किया है।
I have done it.
9. पापा दरवाजा बंद कर चुके हैं।
Papa has closed the door.
10. मैंने उसको एक पत्र भेजा है।
I have sent a letter to her.
11. तुमने उसकी प्लेट तोड़ दी है।
You have broken her plate.
12. मैं अपना सब पाठ याद कर लिया हूं।
I have learnt all my lessons.
13. मैंने एक बार ताजमहल देखा है ।
I have seen the Taj Mahal once.
Rule 1. He / She / It / Name / Singular के साथ has और I / We / They / You / Plural / All के साथ have लगाकर verb की Third Form प्रयोग करते हैं।
Rule 2. जब कार्य होने के समय का उल्लेख नहीं हो तब Present Perfect Tense का प्रयोग किया जाता
है।
Note -
अगर भूतकाल के समय का उल्लेख हो तो Present Perfect नहीं Simple Past Tense का प्रयोग किया जाता है।
Indira Gandhi died in 1984.
We reached the moon on 22nd, Oct2008.
B. Negative Sentences
Formula -
Sub + has / have + not + V3 +obj.
Sub + hasn't / haven't + V3 + obj.
1. मैंने ऐसा पक्षी नहीं देखा है।
I have not seen such a bird.
2. मैंने अपना लंच अभी तक नहीं लिया है।
I have not taken my lunch yet.
3. नव्या गाना नहीं गायी है।
Navya has not sung the song.
4. मैंने इसे पहले नहीं किया है।
I have not done it before.
5. मैंने काम पूरा नहीं किया है।
I have not completed the work.
6. मैंने इसे नहीं सुना है।
I have not heard it.
7. मैंने आपका पत्र नहीं पढ़ा है।
I have not read your letter.
8. आपने वीडियो गेम नहीं खेला है।
You have not played video games.
9. तुमने उसकी प्लेट नहीं तोड़ी है।
You have not broken her plate.
Note 1. Negative sentences में has / have के बाद not लगाते है। और verb की Third Form लगाते है।
C. Interrogative Sentences
Formula -
Has / Have + Sub + V3 + obj ?
Has / Have + Sub + not + V3 + obj ?
Hasn't / Haven't + Sub + V3 + obj ?
1. क्या वह दिल्ली गई है?
Has she gone to Delhi?
2. क्या आपने कभी ताजमहल देखा है?
Have you ever seen the Taj Mahal?
3. क्या आपने अपना गृहकार्य नहीं किया है?
Have you not done your homework?
Or Haven't you done your homework?
4. उसने अपनी कार क्यों बेच दी है?
Why has he sold his car?
5. तुमने अपना पाठ क्यों याद नहीं किया है?
Why have you not learnt your lesson?
Or Why haven't you learnt your lesson?
6. तुमने यह सवाल कैसे लगाया है?
How have you solved this question?
7. लड़का कहां भाग गया है?
Where has the boy run away?
8. पार्टी में कितने लोग आए हैं?
How many people have come to the party?
9. अभी तक कौन खाना नहीं खाया है?
Who hasn't eaten yet?
Rule 2. How many, How much, Whose, Which के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 3. अगर वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द कौन ही subject का कार्य कर रहा हो तो सबसे पहले 'Who' उसके बाद has / have लगाते हैं। और verb के Third form का प्रयोग करते है।
Rule 4. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Present Perfect Tense के प्रयोग -
(Uses of Present Perfect Tense)
1. ऐसा कार्य जो अभी - अभी या हाल फिलहाल खत्म हुआ हो की अभिव्यक्ति के लिए।
B. Negative Sentences
C. Interrogative Sentences
5. Present Perfect Tense
Rule 1. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो Has / Have subject से पहले लगाते हैं और verb की Third Form लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं।
मुझे अभी पैसा मिला है।
I have just received the money.
वह हाल ही में दिल्ली आए हैं।
He has come to Delhi recently.
मैंने अपना भोजन पहले ही ले लिया है।
I have already taken my food.
2. जब कार्य होने के समय का उल्लेख नहीं हो तो Present Perfect Tense का प्रयोग करते है।
मैंने एक बार ताजमहल देखा है।
I have seen the Taj Mahal once.
अगर भूतकाल के समय का उल्लेख हो तो Present Perfect नहीं Simple Past Tense का प्रयोग किया जाता है।
मैंने ताजमहल 2020 में देखा।
I saw the Taj Mahal in 2020.
3. सामान्यतः recently, already, yet, just, presently, once, twice, thrice का प्रयोग Present Perfect Tense में होता है। 'Yet' का प्रयोग -ve वाक्यों में होता हैं।
अभी तक कौन खाना नहीं खाया है?
Who hasn't eaten yet?
4. इस Tense का प्रयोग उस दशा में किया जाता है जब कार्य या घटना का सम्बन्ध भूतकाल से हो किन्तु उसका परिणाम या प्रभाव मस्तिष्क में वर्तमान समय में भी बना हो।
मैंने अपना नाश्ता कर लिया है।
I have taken my breakfast.
मैंने अपना पर्स खो दिया है।
I have lost my purse.
5. ऐसे कार्य जो भूतकाल में शुरू होकर वर्तमान समय में भी जारी हो की अभिव्यक्ति के लिए (ऐसे वाक्यों के साथ since / for का प्रयोग होता हैं)
ऐसे कार्य जो भूतकाल में आरंभ हुआ और अभी भी जारी है उसे व्यक्त करने के लिए Present Perfect Continuous Tense का सामान्यतः प्रयोग होता है लेकिन कुछ Verbs ऐसे हैं जिनका प्रयोग continuous form में नहीं होता है वैसे verbs के लिए Present Perfect Tense का ही प्रयोग करते हैं।
वैसे verbs जिनका प्रयोग Present Perfect Tense तथा Present Perfect Continuous Tense दोनों में होता है ,तो कोई समस्या ही नहीं है।
ऐसे कार्य जो भूतकाल में शुरू होकर वर्तमान समय में भी जारी हो, को Present Perfect Tense या Present Perfect Continuous Tense दोनों में व्यक्त कर सकते है इससे sentence के अर्थ में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
हम पिछले दो साल से एक दूसरे को जानते हैं।
We have known each other for last two years. (✓)
We have been knowing each other for last two years. (×)
मैं दस साल से कॉलोनी में रह रहा हूं।
I have been living in the colony for ten years. = I have lived in the colony for ten years.
***********************************
जो कार्य भूतकाल में शुरू हुआ हो और अभी भी चल रहा हो वह Present Perfect Continuous Tense के अंतर्गत आता है। इन वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहा हूं, रहे हो, रहे हैं आते हैं और समय दिया होता है कि कार्य कब शुरू हुआ।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Has been - He / she / it / name / singular के साथ
Have been - I / you / we / they / all / plural के साथ
Sub + has / have + been + V1 + ing +obj + for / since + time.
1. मैं शुरुआत से ही अच्छा कर रहा हूं।
I've been doing good since the beginning.
2. अदिति आधे घंटे से गा रही है।
Aditi has been singing for half an hour.
3. मैं दो दिनों से दौड़ रहा हूं।
I have been running for two days.
4. मैं दस साल से दिल्ली में रह रहा हूं।
I have been living in Delhi for ten years.
5. मैं सुबह से पढ़ रहा हूं।
I have been studying since morning.
6. मैं आपको दो घंटे से पढ़ा रहा हूं।
I have been teaching you for two hours .
7. पिछले दो दिनों से वर्षा हो रही है।
It has been raining for last two days.
8. इरा सुबह से सो रही है।
Ira has been sleeping since morning.
9. मैं आधे घंटे से इस सवाल को हल कर रहा हूं।
I have been solving this question for half an hour.
10. मैं दो घंटे से वीडियो गेम खेल रहा हूं।
I have been playing video games for two hours.
11. मैं दस बजे से लिख रहा हूं।
I have been writing since 10 o'clock.
12. मैं 2020 से यहां काम कर रहा हूं।
I have been working here since 2020.
13. मैं पिछले साल से तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं।
I have been waiting for you since last year.
Rule 1. He / she / it / name / singular के साथ has been तथा I / you / we / they / all / plural के साथ have been लगाते हैं और verb की ing Form लगाते हैं।
Rule 2. निश्चित समय (Point of Time) दिखाने के लिए 'since' लगाते हैं।
Rule 3. समय की अवधि (Period of Time) के लिए 'for' लगाते हैं।
For - जब समय की अवधि (Period of Time) का उल्लेख हो।
For two hours
6. Present Perfect
Continuous Tense
पहचान -
For five days
For 10 years
For last 2 years
For last 2 months
For last 3 weeks
For many Years
For hours.
Since - जब निश्चित समय (Point of Time) का उल्लेख हो।
Since Monday
Since 2020
Since 6 a.m.
Since the beginning
Since last year
Since 7 o'clock
Since morning
Since childhood
Since last Saturday
Since 1st December
Since June
Since Diwali
Since last night
B. Negative Sentences
Formula -
Has been - he / she / it / name / singular के साथ
Have been - I / you / we / they / all / plural के साथ
Sub + has / have + not + been + V1 + ing + obj + for / since + time.
Sub + hasn't / haven't + not + been + V1 + ing + obj + for / since + time.
1. वह मुझसे 1 हफ्ते से बात नहीं कर रही है।
She has not been talking to me for 1 week.
2. फातिमा सुबह से गंदे कपड़े धो नहीं रही है।
Fatima has not been washing dirty clothes since morning.
3. मैं चार साल से तुम्हारा इंतजार नहीं कर रहा हूं।
I have not been waiting for you for 4 years.
4. मैं दो दिनों से नहीं पढ़ रहा हूं।
I have not been reading for 2 days.
5. वे नदी में 2 घंटे से नहीं नहा रहे हैं।
They have not been bathing in the river for 2 hours.
6. सुबह से बारिश नहीं हो रही है।
It has not been raining since morning.
7. मैं पिछले तीन महीनों से नहीं खेल रहा हूं।
I haven't been playing for last 3 months.
8. वह दिसंबर से इस मकान में नहीं रह रहा है।
He has not been living in this house since December.
Rule. Negative sentences में has / have के तुरंत बाद not का प्रयोग करते हैं।
C. Interrogative Sentences
Formula -
Has been - he / she / it / name / singular के साथ
Have been - I / you / we / they / all / plural के साथ
Has / have + Sub + been + V1 + ing + obj + for / since + time?
Has / have + Sub + not + been + V1 + ing + obj + for / since + time?
Hasn't / haven't + Sub + been + V1 + ing + obj + for / since + time?
1. क्या मैं दो दिनों से दौड़ रहा हूं?
Have I been running for two days?
2. क्या जोया आधे घंटे से गा नहीं रही है?
Has Zoya not been singing for half an hour?
3. मैं दस बजे से क्यों लिख रहा हूं?
Why have I been writing since 10 o'clock?
4. मैं 2020 से यहां क्या कर रहा हूं?
What have I been doing here since 2020?
5. वह जुलाई से अपना समय नष्ट क्यों कर रहा है?
Why has he been wasting his time since July?
6. इस मकान में पिछले महीने से कितने लड़के रह रहे हैं?
How many boys have been living in this house since last month?
7. मेरा शाम से कौन इंतजार कर रहा है?
Who has been waiting for me since evening?
Rule 1. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो Has / have subject से पहले लगाते हैं और verb की ing Form लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं।
Rule 2. अगर प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो अनुवाद करते समय सबसे पहले उनकी अंग्रेजी आती है, फिर has / have आता है फिर subject और फिर been, फिर verb की ing Form आती हैं।
Rule 3. How many, how much, whose, which के साथ उनसे से संबंधित nouns भी आते हैं। e.g.(6)
Rule 4. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Present Perfect Continuous Tense के प्रयोग -
(Uses of Present Perfect Continuous Tense)
1. वैसे कार्य जो भूतकाल में आरंभ होकर अभी भी चल रहा हो की अभिव्यक्ति के लिए
मैं दस साल से दिल्ली में रह रहा हूं।
I have been living in Delhi for ten years = I have lived in Delhi for ten years.
श्रेया दस बजे से नाच रही है।
Shreya has been dancing since 10 o'clock.
निधि आधे घंटे से गा रही है।
Nidhi has been singing for half an hour.
मैं दो दिनों से दौड़ रहा हूं।
I have been running for two days.
***********************************
7. Simple Past Tense
पहचान-
जो कार्य खत्म हो चुका वह Simple Past के अंतर्गत आता है। ऐसे वाक्यों के अंत में 'आ', 'या', 'ई', 'ये ', 'ए', 'ता था', 'ते थे', 'ती थी' आते हैं।
A. Affirmative Sentences
Formula -
अगर subject singular अथवा plural हो।
Sub + V2 + obj.
1. मैंने अपना काम पूरा किया।
I completed my work.
2. वे हमेशा मेरी मदद करते थे।
They always helped me.
3. मैं वहां गया था।
I went there.
4. उसने पत्र लिखा।
She wrote a letter.
5. वह मुझसे प्यार करती थी।
She loved me.
6. मैंने यह काम किया।
I did this work.
7. उसने कल मुझे एक सेब दिया।
He gave me an apple yesterday.
Rule. Singular तथा plural दोनों ही subject के साथ verb की second form आती है।
Note -
Past Indefinite को ही अब Simple Past कहते हैं।
B. Negative Sentences
Formula -
अगर subject singular अथवा plural हो।
Sub + did not (didn't) + V1 + obj.
1. उन्होंने छुट्टी के लिए आवेदन नहीं किया।
He did not apply for leave.
2. उसने अपने पिता को एक पत्र नहीं लिखा।
She did not write a letter to her father.
3. उसने मिठाई नहीं खाई।
She did not eat sweets.
4. मायरा कल नहीं आई थी।
Mayra did not come yesterday.
5. वह मुझसे प्यार नहीं करती थी।
She did not love me .
6. सुनील ने कभी झूठ नहीं बोला।
Sunil never told a lie.
Rule 1. Negative sentences में singular तथा plural subject के बाद did not लगाकर verb की First Form को लगाते है।
Rule 2. यदि sentences में 'कभी नहीं' आया हो तो never का प्रयोग करते हैं। never के साथ did not नहीं लगाते हैं। केवल verb की second form लगाते हैं।
C. Interrogative Sentences
Formula -
अगर subject singular अथवा plural हो।
Did + Sub + V1 +obj ?
Did + Sub + not + V1 + obj ?
Didn't + sub + V1 + obj ?
1. क्या आप कल कक्षा में शामिल हुए थे?
Did you attend the class yesterday?
2. क्या मैंने आपकी मदद किया?
Did I help you?
3. क्या उसने पत्र नहीं लिखा?
Did he not write a letter?
Or Didn't he write a letter?
4. तुम मेरे साथ क्यों नहीं दौड़े?
Why did you not run with me?
Or Why didn't you run with me?
5. तुमने क्या किया?
What did you do?
6. अहाना कब लौटकर आई?
When did Ahana return?
7. कितने लड़के कक्षा में नहीं आए?
How many boys did not come to the class?
8. तुमने कक्षा में किसकी किताब पढ़ी?
Whose book did you read in the classroom?
9. मेरे घर कल कौन आया?
Who came to my house yesterday?
10. तुमने कितना दूध पिया?
How much milk did you drink?
Rule 1. अगर वाक्य में 'क्या' लगा हो तो did को subject से पहले लगाते है और verb की first form लगाते है।
Rule 2. अगर प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो सबसे पहले प्रश्नवाचक शब्द फिर did, फिर कर्ता और फिर verb की first form लगाते है।
Rule 3. How many, how much, whose प्रश्नवाचक शब्दों के साथ उनसे संबंधित noun भी लगाते हैं।
Rule 4. अगर वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द who ही subject का कार्य करता है तो उसके पश्चात verb की second form आती है।
Rule 5. Interrogative negative sentences का अनुवाद Interrogative sentences के अनुसार ही होता है केवल subject के बाद not और लगा देते है।
Rule 6. वाक्य के अंत में Interrogative mark (?) लगाते हैं।
Simple Past Tense के प्रयोग -
(Uses of Simple Past Tense)
1. Simple Past का प्रयोग भूतकाल के routine action को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
मैं रोज बस से स्कूल जाता था।
I went to school by bus everyday.
वह हमेशा मेरी मदद करते थे।
They always helped me.
2. ऐसा कार्य जो भूतकाल में समाप्त हो गया हो।
1947 में भारत आजाद हुआ।
India became free in 1947.
मैं कल उनसे मिला था।
I met him yesterday.
मैं कल वहां गया था।
I went there yesterday.
3. भूतकाल में अधिकार (Possession), स्थिति (Position), परिस्थिति (Situation), अस्तित्व (Existence) की अभिव्यक्ति के लिए।
भारत के पास बड़ी मात्रा में सोना था।
India had a great amount of gold.
ट्रेन लेट थी।
The train was late.
4. अगर वाक्य की शुरुआत it is time से हो और उसके बाद subject का प्रयोग हो तो subject के बाद verb के second form का प्रयोग होता है।
ऐसे वाक्य से Present Time का भाव व्यक्त होता है।
It is time you studied. (it is time for you to study)
Habitual Actions in the Past -
अंग्रेजी में Habitual Actions in the Past को express करने के लिए 'Simple Past Tense', 'Used to', तथा 'Would' का प्रयोग करते हैं।
मैं नदी के किनारे टहला करता था।
I used to walk along the river.
वह अक्सर देर से आती थी।
She would often come late .
मैं सुबह टहला करता था।
I walked in the morning.
Emphatic Sentences -
वाक्य को emphatic (जोरदार) बनाने के लिए Simple Past Tense में did का प्रयोग main verb के पहले करते हैं। ऐसे वाक्यों में main verb 'V1' form में होता है।
उसने किताब तो खरीदी।
She did buy the book.
उसने माफ़ी तो मांगी।
He did apologize.
Important Points -
1. अगर वाक्य में Past Point of Time (भूतकाल के समय) का उल्लेख हो तो Simple Past Tense का प्रयोग होता है।
I have come yesterday. (×)
I came yesterday. (✓)
2. Just, now, already, yet, ever, never, so far, uptil now के साथ Present Perfect Tense का प्रयोग करते है।
अभी तक कौन खाना नहीं खाया है?
Who hasn't eaten yet?
3. Since / for + Time का प्रयोग Perfect और Perfect Continuous दोनों में होता है!
___________________________ 8. Past Continuous Tense
पहचान -
जो कार्य भूतकाल में हो रहा था वह Past Continuous Tense के अंतर्गत आता है। वाक्य के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे रहता है।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Was / Were का प्रयोग -
Was - He / she / it / name / singular / I के साथ
Were - You / we / they / plural / all के साथ
Sub + was / were + V1 + ing + obj.
1. मैं आपका इंतज़ार कर रहा था।
I was waiting for you.
2. मेरी मोटरसाइकिल पूरी रफ्तार से चल रही थी।
My motorcycle was running at full speed.
3. रात में कुत्ते भौंक रहे थे।
Dogs were barking at night.
4. मैं तुम्हें बुला रही थी।
I was calling you.
5. तुम सो रहे थे।
You were sleeping.
6. मैं अपनी किताब पढ़ रहा था।
I was reading my book.
7. वे लोग वीडियो गेम खेल रहे थे।
They were playing video games.
8. बच्चे स्कूल जा रहे थे।
Children were going to school
9. मैं अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था।
I was studying in my room.
10. श्रेया एक मधुर गाना गा रही थी।
Shreya was singing a sweet song.
Rule 1. He / she / it / name / singular / I के साथ was लगाकर verb के first form के अन्त में ing लगाते हैं।
Rule 2. You / we / they / plural / all के साथ were लगाकर verb के first form के अन्त में ing लगाते हैं।
B. Negative Sentences
Formula -
Was / Were का प्रयोग -
Was - He / she / it / name / singular / I के साथ
Were - You / we / they / plural / all के साथ
Sub + was / were + not +V1 + ing + obj.
Sub + wasn't / weren't + not +V1 + ing + obj.
1. वह मेरी बात नहीं सुन रहा था।
He wasn't listening to me.
2. तुम मेरे साथ बाजार नहीं जा रहे थे।
You were not going to the market with me.
3. तुम बात नहीं कर रहे थे।
You were not talking .
4. वह मेरे घर नहीं आ रही थी।
She was not coming to my house.
5. आप नहीं खा रहे थे।
You were not eating.
6. रूही गाना नहीं गा रही थी।
Ruhi was not singing a song .
7. वे स्कूल नहीं जा रहे थे।
They were not going to school.
8. वह एक किताब नहीं खरीद रहा था।
He was not buying a book.
9. अद्विक पेड़ से नहीं कूद रहा था।
Aadvik was not jumping from the tree.
Rule. Negative Sentences में Was / Were के बाद not लगाते है।
C. Interrogative Sentences
Formula -
Was / Were का प्रयोग -
Was - He / she / it / name / singular / I के साथ
Were - You / we / they / plural / all के साथ
Was / were + Sub + V1 + ing + obj?
Was / were + Sub + not + V1 + ing + obj?
Wasn't / weren't + Sub + V1 + ing + obj?
1. क्या आप कल एक फिल्म देख रहे थे?
Were you watching a movie yesterday?
2. क्या मैं झूठ बोल रहा था?
Was I telling a lie?
3. क्या हम बाजार जा रहे थे?
Were we going to market?
4. क्या मैं तुम्हारे साथ नहीं जा रहा था?
Wasn't I going with you?
Or Was I not going with you?
5. तुम कमरे में क्या कर रहे थे?
What were you doing in the room?
6. वह आपको पैसे क्यों नहीं दे रहा था?
Why wasn't he giving you money?
Or Why was he not giving you money?
7. कक्षा में कौन सो रहा था?
Who was sleeping in the class?
8. टीचर को धमकी कौन दे रहा था?
Who was threatening the teacher?
9. कितने लड़के मारपीट कर रहे थे?
How many boys were fighting?
10. आप किसके कपड़े खरीद रहे थे?
Whose clothes were you buying?
Rule 1. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो was / were subject से पहले लगाते हैं और verb में ing लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं।
Rule 2. How many, how much, whose, which के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 3. अगर वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द ‘कौन’ ही subject का कार्य कर रहा हो तो सबसे पहले 'Who' उसके बाद was / were लगाते हैं। और verb के ing form का प्रयोग करते है।
Rule 4. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Past Continuous tense के प्रयोग -
(Uses of Past Continuous Tense )
1. इस Tense का प्रयोग भूतकाल में किसी कार्य के जारी रहने की अभिव्यक्ति के लिए होता है।
मैं खाना खा रहा था।
I was eating food.
वर्षा हो रही थी।
It was raining.
2. अगर भूतकाल में दो कार्य एक ही समय चल रहे हो तो इसे व्यक्त करने के लिए Past Continuous Tense का प्रयोग होता है।
जब मैं अपनी किताब पढ़ रहा था उस समय मेरी बहन खेल रही थी।
While I was reading my book, my sister was playing.
जब मैं अपना होमवर्क कर रहा था तो आप सो रहे थे।
While I was doing my homework, you were sleeping.
'Were' का प्रयोग -
वैसे काल्पनिक वाक्य जिनसे कल्पना (imagination) या इच्छा (wish) का भाव व्यक्त हो तो 'were' का प्रयोग करते हैं। ऐसे काल्पनिक वाक्यों में सभी Subject के साथ 'were' का प्रयोग होता है।
1. I wish, I were a bird.
2. She pretended as if she were a heroine.
3. If I were a rich.
4. If I were a boy.
----------------------------------------------------------
9. Past Perfect Tense
पहचान -
इन वाक्यों के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, ये थे, यी थी शब्द आते हैं।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Sub + had + V3 + obj.
Past Perfect Tense का प्रयोग सामान्यतः अकेली क्रिया के साथ नहीं होता है। जब भूतकाल (Past) में दो कार्य समाप्त हो गए हो तो पहले समाप्त होने वाले कार्य के साथ Past Perfect और बाद में समाप्त होने वाले कार्य के साथ Simple Past का प्रयोग होता है।
1. मैं गया था ।
I had gone. (×)
I went. (✓)
1. मेरे स्टेशन पहुंचने से पहले गाड़ी छूट चुकी थी।
The train had started before I reached the station.
2. मैं अपना काम खत्म करने के बाद उनसे मिला।
I met him after I had finished my work.
3. सोने से पहले मैं अपना किताब पढ़ चुका था।
I had read my book before I slept.
4. वर्षा होने से पहले हम घर पहुंच चुके थे।
We had reached home before it rained.
5. इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता लुटेरा भाग गया था।
Before I understood anything the robber had fled.
6. मैंने उसे अपनी कार रोकने से पहले देखा था।
I had seen her before she stopped her car.
7. सेजल के आने से पहले आरव चला गया था।
Aarav had gone before Sejal came.
ऐसे वाक्य जिसमें already, before, never, till, Still, since का प्रयोग हो उनके साथ भी Past Perfect Tense का प्रयोग होता है।
1. मैंने पहले भी ताजमहल देखा था।
I had seen the Taj Mahal before.
2. मैं यह समाचार पहले ही सुन चुका था।
I had already heard this news.
3. मैंने अपना नाश्ता पहले ही ले लिया था।
I had already taken my breakfast.
B. Negative Sentences
Formula -
Sub + had + not + V 3 + obj.
Sub + hadn't + V 3 + obj.
1. मैंने ऐसा देश पहले कभी नहीं देखा था।
I had never seen such a country before .
2. मैंने यह घर पहले नहीं देखा था।
I had not seen this house before .
3. मेरे स्टेशन पहुँचने से पहले ट्रेन शुरू नहीं हुई थी।
The train had not started before I reached the station .
4. शिक्षक ने परीक्षा शुरू होने से पहले पाठ्यक्रम समाप्त नहीं किया था।
The teacher had not finished the course before the examination began .
Rule. Negative sentences में had के आगे not का प्रयोग करते हैं।
C. Interrogative Sentences
Formula -
Had + Sub + V3 + obj ?
Had + Sub + not + V3 + obj ?
Hadn't + Sub + V3 + obj ?
1. क्या मेरे स्टेशन पहुँचने से पहले ही ट्रेन शुरू हो गई थी?
Had the train started before I reached the station?
2. क्या मेरे स्कूल पहुंचने से पहले शिक्षक नहीं आया था?
Had the teacher not come before I reached the school?
Or Hadn't the teacher come before I reached the school?
3. कितने बच्चे सूर्यास्त से पहले अपने घर पहुँच गए थे?
How many children had reached their home before sunset?
4. वर्षा होने से पहले हम घर क्यों नहीं पहुंच चुके थे?
Why had we not reached home before it rained?
Or Why hadn't we reached home before it rained?
5. मम्मी के बाहर जाने के बाद आपने क्या खाया था?
What did you eat after mamma had gone out?
Rule 1. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो Had subject से पहले लगाते हैं और verb की Third Form लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं।
Rule 2. अगर प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो अनुवाद करते समय सबसे पहले उनकी अंग्रेजी आती है, फिर had आता है फिर subject और फिर verb की Third Form आती हैं।
Rule 3. How many, how much, whose, which के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 4. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Past Perfect Tense के प्रयोग -
(Uses of Past Perfect Tense)
1. कभी - कभी Past Perfect Tense के वाक्य के दो भाग नहीं होते हैं परंतु वाक्य से स्पष्ट होता है कि अभीष्ट कार्य दूसरे कार्य के बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था। ऐसे वाक्यों में दूसरा कार्य लुप्त (silent) रहता है। ऐसे वाक्यों में भी Past Perfect Tense का प्रयोग करते हैं।
ऐसे वाक्यों में already, before, never, till, Still, since का प्रयोग होता है।
a. मैंने पहले भी ताजमहल देखा था।
I had seen the Taj Mahal before.
b. मैं यह समाचार पहले ही सुन चुका था।
I had already heard this news.
c. मैं बहुत पहले ही सो गया था।
I had slept much earlier.
2. Past Perfect Tense का प्रयोग Present Perfect Tense के Past Equivalent की तरह होता है।
मैं दस साल तक कॉलोनी में रहा था।
I had lived in the colony for ten years.
___________________________
10. Past Perfect Continuous Tense
पहचान -
जो कार्य भूतकाल में शुरू हुआ, चला और भूतकाल में खत्म हो गया वे Past Perfect Continuous Tense के अंतर्गत आते हैं। ऐसे वाक्यों के अंत में रहा था, रहे थे, रही थी आते हैं और काम के शुरू होने का समय दिया होता है।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Sub + had + been + V1 + ing + obj + for/ since + time.
1. वह तीन महीने से अपनी कार बेच रहा था।
He had been selling his car for 3 months.
2. वह सुबह से काम कर रहा था।
He had been working since morning.
3. मै पांच घंटे से तुम्हारा इंतजार कर रहा था।
I had been waiting for you for 5 hours.
4. शनिवार से बारिश हो रही थी।
It had been raining since saturday.
5. यह महिला पिछली रात से अपने कपड़े सिल रही थी।
This woman had been sewing her clothes since last night.
6. मैं सुबह से दौड़ रहा था।
I had been running since morning.
7. रीवा दो घंटे से पढ़ रही थी।
Riva had been reading for 2 hours.
8. मैं तीन हफ्तों से पत्र लिख रहा था।
I had been writing letters for three weeks.
9. हम दो सालों से तुम्हारे घर आ रहे थे।
We had been coming to your house for 2 years.
10. चिड़िया 1 घंटे से आकाश में उड़ रही थी।
The bird had been flying in the sky for 2 hours.
Rule 1. सभी subject के साथ had been का प्रयोग करके ing form of Verb लगाते हैं।
Rule 2. Since / For का प्रयोग उसी प्रकार होता है जिस प्रकार Present Perfect Continuous Tense में होता है।
B. Negative Sentences
Sub + had + not (hadn't) + been + V1 + ing + obj + for / since + time.
1. दस बजे से बारिश नहीं हो रही थी।
It had not been raining since ten o'clock.
2. बढ़ई 2 दिन से काम नहीं कर रहा था।
The carpenter had not been working for 2 days.
3. राम 2 घंटे से नहीं पढ़ रही थी।
Ram had not been reading for 2 hours.
4. वह 3 महीने से अपनी कार नहीं बेच रहा था।
He had not been selling his car for 3 month.
5.श्रेया पिछले दो सप्ताह से अपना काम नहीं कर रही थी।
Shreya had not been doing her work for last two weeks.
6. मैं सुबह से नहीं दौड़ रहा था।
I had not been running since morning.
7. वह मुझसे 2 दिनों से बात नहीं कर रही थी।
She had not been talking to me for 2 days.
Rule. Negative sentences में had के तुरंत बाद not लगा देते है।
C. Interrogative Sentences
Had + Sub + been + V1 + ing + obj+ for/ since + time?
Had + Sub + not + been + V1 + ing + obj + for/ since + time?
Hadn't + Sub + been + V1 + ing + obj + for/ since + time?
1. क्या मैं काम कर रहा था?
Had I been working?
2. क्या वह सुबह से मेरा इंतजार कर रहा था?
Had he been waiting for me since morning?
3. क्या मैं तुम्हारी सहायता 2020 से नहीं कर रहा था?
Had I not been helping you since 2020?
Or Hadn't I been helping you since 2020?
4. सुबह 8 बजे से कितने लोग बाजार जा रहे थे?
How many people had been going to market since 8 a.m.?
5. घोड़े 1 घंटे से क्यों दौड़ रहे थे?
Why had the horses been running for 1 hour?
6. क्या मैं आपको 2 दिनों से गाली दे रहा था?
Had I been abusing you for 2 days?
Rule 1. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो Had subject से पहले लगाते हैं और verb की ing Form लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं
Rule 2. अगर प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो अनुवाद करते समय सबसे पहले उनकी अंग्रेजी आती है, फिर had आता है फिर subject और फिर been, फिर verb की ing Form आती हैं।
Rule 3. How many, how much, whose, which के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 4. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Past Perfect Continuous Tense के प्रयोग -
(Uses of Past Perfect Continuous Tense)
1. ऐसे कार्य जो भूतकाल में शुरू हुआ, चला और भूतकाल में खत्म हो गया की अभिव्यक्ति के लिए
वह भोर से ही काम कर रहा था।
He had been working since dawn.
वे बच्चे सुबह से सो रहे थे।
Those children had been sleeping since morning.
यह महिला पिछली रात से अपने कपड़े सिल रही थी।
This woman had been sewing her clothes since last night.
______________________________________________________________________________
11. Simple Future Tense
पहचान-
जो कार्य भविष्य में होगा वह Simple Future Tense के अंतर्गत आता है। क्रिया (verb) के अंत में गा, गी, गे या ऊंगा, ऊंगी, एंगे, एंगी लगा होता है।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will लगाते हैं।
Sub + shall / will + V1 + obj.
1. मैं आप से मिलूंगी।
I shall meet you.
2. मैं कल आगरा जाऊंगा।
I shall go to Agra tomorrow.
3. वे लोग तुम्हारी मदद करेंगे।
They will help you.
4. कनिका शीघ्र आएगी।
Kanika will come soon.
5. मैं एक किताब लिखूंगा।
I shall write a book.
6. मैं कल स्कूल जाऊंगा।
I shall go to school tomorrow.
7. कल हम कपड़ा खरीदने दिल्ली जाएंगे।
We shall go to Delhi to buy clothes tomorrow.
8. वह स्टेशन पर हमारा इंतजार करेगी।
She will wait for us at the station.
Rule. First person के pronouns (I, we) के साथ shall और अन्य subjects के साथ will लगाते हैं और verb की first form use करते हैं।
Note -
Future Indefinite को अब Simple Future कहते हैं।
B. Negative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will लगाते हैं।
Sub + shall / will + not + V1 + obj.
Sub + shan't / won't + V1 + obj.
Note -
Shall not and will not का संक्षिप्त रूप (contracted form) Shan't and won't होता है।
1. तुम यह काम नहीं करोगे।
You will not do this work.
2. हम क्रिकेट नहीं खेलेंगे।
We shall not play cricket.
3. तुम पुस्तक नहीं पढ़ोगे।
You will not read the book.
4. मैं यह उपन्यास नहीं पढूंगा।
I shall not read this novel.
5. तुम दिन में नहीं सोओगे।
You will not sleep during the day.
6. मैं कल आगरा नहीं जाऊंगा।
I shall not go to Agra tomorrow.
7. वह स्टेशन पर हमारा इंतजार नहीं करेगी।
She will not wait for us at the station.
8. वह एक मधुर गाना नहीं गाएगी।
She will not sing a sweet song.
9. वह मुझे पैसे नहीं देगा।
He will not give me money.
Rule - Negative sentences में will / shall के बाद not लगा देते हैं। इस Tense में कल के लिए tomorrow लगाते हैं।
C. Interrogative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will लगाते हैं।
Shall / will + sub + V1 +obj?
Shall / will + sub + not + V1 +obj?
Shan't / won't +sub + V1 +obj?
1. क्या तुम सेब खाओगे?
Will you eat the apple?
2. क्या वह तुमको कुछ पैसे देगा?
Will he give you some money?
3. क्या वे घर जाएंगे?
Will they go home?
4. क्या अध्यापक कल नहीं आएंगे?
Will the teacher not come tomorrow?
5. तुम कल कहां जाओगे?
Where will you go tomorrow?
6. वह मुझे प्यार क्यों नहीं करेगी?
Why will she not love me?
Or Why won't she love me?
7. तुम वहां क्यों जाओगे?
Why will you go there?
8. वह कितनी पुस्तकें खरीदेगा?
How many books will he buy?
9. तुम किसके कपड़े पहनोगे?
Whose clothes will you wear?
10. तुम कितना पानी पियोगे?
How much water will you drink?
11. मुझे कौन प्यार करेगा?
Who will love me?
Rule 1. जिन वाक्यों में 'क्या' सबसे पहले आये, अंग्रेजी में अनुवाद करते समय will / shall वाक्यों में subject से पहले लगाते हैं।
Rule 2. यदि प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो उसकी अंग्रेजी सबसे पहले लगाते हैं उसके बाद will / shall फिर verb की first form लगाते हैं।
Rule 3. How much, how many, whose which के साथ उनसे संबंधित noun भी आता है।
Rule 4. अगर प्रश्नवाचक शब्द ही subject का कार्य कर रहा है तो सबसे पहले उसकी अंग्रेजी लगाते हैं फिर will / shall, फिर verb की Base form लगाते हैं।
Rule 5. Interrogative negative sentences का अनुवाद Interrogative sentences की तरह होता है केवल subject के बाद not लगा देते हैं।
Rule 6. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Simple Future Tense के प्रयोग -
(Uses of Simple Future Tense)
1. ऐसे कार्य की अभिव्यक्ति के लिए जो भविष्य में होगा।
ईशा अगले महीने में 20 वर्ष की हो जाएगी।
Isha will be 20 next month.
मैं एक कार खरीदूंगा।
I will buy a car.
2. इच्छा (will), संकल्प (determination), इरादा(intention), चेतावनी (threat), आज्ञा / आदेश (command) की अभिव्यक्ति के लिए Simple Future Tense का प्रयोग करते हैं। उपरोक्त्त भावनाओं की अभिव्यक्ति के लिए Subjects I और we के साथ will और अन्य subjects (He, She, It, They, name etc.) के साथ shall लगाते हैं।
तुम उससे फिर बात नहीं करोगे।
You shall not talk to her again.
मैं इस परीक्षा को पास कर लूंगा।
I will pass this exam .
मैं हमेशा अपने परिवार का समर्थन करूंगा।
I will always support my family.
3. Habitual Action in the Future की अभिव्यक्ति के लिए।
सर्दी फिर आएगी।
Winter will come again.
पौधे पेड़ों में विकसित होंगे।
Plants will grow into trees.
रात के बाद सवेरा होगा।
It will be morning after night.
4. कल्पना (imagination) व्यक्त करने के लिए।
वह घर में होगी।
She will be at home.
निमिषा वहां खुश होगी।
Nimisha will be happy there.
वह तुम्हारी बहन होगी।
She will be your sister.
______________________________________________________________________________
12. Future Continuous Tense
जो कार्य भविष्य में हो रहा होगा वह Future Continuous Tense के अंतर्गत आता है।
पहचान -
इन वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, रहा हूंगा आता है।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall be और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will be लगाते हैं।
Sub + shall/ will + be + V1 +ing + obj.
1. वामिका पढ़ रही होगी।
Vamika will be reading.
2. हम वीडियो गेम खेल रहे होंगे।
We shall be playing video games.
3. वर्षा हो रही होगी।
It will be raining.
4. कल हम बाजार से खिलौने खरीद रहे होंगे।
We shall be buying toys from the market tomorrow.
5. वह कमरे में गाना गा रही होगी।
She will be singing in the room.
6. जतिन खेल रहा होगा।
Jatin will be playing.
7. वह नई पुस्तकें खरीद रहा होगा।
He will be buying new books.
8. बच्चे तुम्हारी आज्ञा का पालन कर रहे होंगे।
Children will be obeying your order.
Rule. Subjects I और we के साथ shall be और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will be लगाते हैं। और main verb की First Form में ing लगाते हैं।
B. Negative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall be और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will be लगाते हैं।
Sub + shall/ will + not + be +V1 +ing + obj.
Sub + shan't/ won't + be +V1 + ing + obj.
1. अनु नदी में नहीं नहा रही होगी।
Anu will not be bathing in the river.
2. वर्षा नहीं हो रही होगी।
It will not be raining.
3. बच्चे तुम्हारी आज्ञा का पालन नहीं कर रहे होंगे।
Children will not be obeying your order.
4. वह कमरे में गाना नहीं गा रही होगी।
She will not be singing in the room.
5. श्रेया कल इस समय स्कूल नहीं जा रही होगी।
Shreya will not be going to school at this time tomorrow.
6. मैं अपना पाठ याद नहीं कर रहा हूंगा।
I shall not be learning my lesson.
7. लोग अपना काम नहीं कर रहे होंगे।
People will not be doing their work.
8. मैं अपना समय बर्बाद नहीं कर रहा हूंगा।
I shall not be wasting my time .
Rule. Negative sentences में will / shall के बाद not लगाते हैं।
C. Interrogative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall be और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will be लगाते हैं।
Will/ shall + Sub +be + V1 + ing + obj?
Will/ shall + Sub + not +be + V1 + ing + obj?
Won't/ shan't + Sub + be + V1 + ing + obj?
1. क्या वह नई कार खरीद रहा होगा?
Will he be buying a new car?
2. क्या वह कमरे में गाना गा रही होगी?
Will she be singing in the room?
3. क्या मैं बाजार पैदल जा रहा हूंगा?
Shall I be going to the market on foot?
4. क्या बच्चे नदी में नहीं नहा रहे होंगे?
Will children not be bathing in the river?
Or Won't children be bathing in the river?
5. तुम्हारे भैया कल कहां जा रहे होंगे?
Where will your brother be going tomorrow?
6. सनाया अपनी किताब क्यों नहीं पढ़ रही होगी?
Why will Sanaya not be reading her book?
Or Why won't Sanaya be reading her book?
7. मुझे कौन नहीं पुकार रहा होगा?
Who will not be calling me?
8. अब स्कूल कौन आ रहा होगा?
Who will be coming to school now?
9. कमरे में कितनी लड़कियां सो रही हैं?
How many girls will be sleeping in the room?
Rule 1. Interrogative negative sentences में be से पहले not लगाते हैं।
Rule 2. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो will / shall सबसे पहले वाक्य में लगाते हैं। उसके बाद Subject, फिर be और इसके बाद verb में ing लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं।
Rule 3. How many, how much, whose, which के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 4. अगर वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द ‘कौन’ ही ‘कर्ता’ का कार्य कर रहा हो तो सबसे पहले 'Who' उसके बाद will be / shall be लगाते हैं। और verb के ing form का प्रयोग करते है।
Rule 5. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Future Continuous Tense के प्रयोग -
(Uses of Future Continuous Tense)
1. कल्पना (imagination) की अभिव्यक्ति के लिए
Tanvi will be dancing.
Let us stop watching TV mamma will be coming.
2. भविष्य के Habitual Actions की अभिव्यक्ति के लिए
Spring will be coming again.
3. Planned Future action की अभिव्यक्ति के लिए
She will be waiting for me.
I will be visiting this place every month.
______________________________________________________________________________
13. Future Perfect Tense
पहचान -
जो कार्य भविष्य में खत्म हो चुका होगा वह Future Perfect Tense के अंतर्गत आता है। ऐसे वाक्यों के अंत में चुकूंगा, चूकेंगे, चुकेगा, चुकोगे, चुका रहेगा, चुकी रहेगी शब्द आते है।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall have और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will have लगाते हैं।
Sub + shall/ will + have + V3 + obj.
1. मैं यह काम कर चुका होऊंगा।
I shall have done this work.
2. सूरज छिपने से पहले हम घर पहुंच चुके होंगे।
We shall have reached home before the sun sets.
आपके आने से पहले मैं खा चुकी रहूंगी।
I shall have eaten before you come.
4. उन्होंने यह काम उस समय तक पूरा कर लिया होगा।
He will have completed the work by that time.
5. शिक्षक ने परीक्षा से पहले पाठ्यक्रम समाप्त कर दिया होगा।
The teacher will have finished the course before the exam.
6. मैं पत्र लिख चुकूंगा।
I shall have written a letter.
7. शिक्षक पढ़ा चूकेंगे।
The teacher will have taught.
8. लड़के जा चुके होंगे।
The boys will have gone.
Rule 1. अगर एक वाक्य में दो
का होना पाया जाए तो पहले होने वाले काम को Future Perfect Tense और बाद में होने वाले काम को Simple Present Tense में बनाते हैं।
Rule 2. Subjects I और we के साथ shall have और अन्य subjects (He, She, It, They, name etc.) के साथ will have लगाते हैं। और Third Form of Verb का प्रयोग करते है।
B. Negative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall have और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will have लगाते हैं।
Sub + shall/ will + not + have + V3 + obj.
Sub + shan't/ won't + have + V3+ obj.
1. वर्षा होने से पहले वह अपना काम समाप्त नहीं कर चुका होगा।
He will not have finished his work before it rains.
2. गाड़ी के आने से पहले हम टिकट नहीं ले चुके होंगे।
We shall not have taken a ticket before the train arrives.
3. मेहमानों के आने से पहले हम खाना नहीं खा चुके होंगे।
We shall not have eaten food before the guests arrive.
4. वर्षा होने से पहले अनु घर नहीं जा चुकी होगी।
Anu will not have gone home before it rains.
5. उन्होंने कार नहीं खरीदी होगी।
They will not have bought a car.
6. सोने से पहले बच्चे ने दूध नहीं पिया होगा।
The child will not have drunk milk before he sleeps.
7. परीक्षा शुरू होने से पहले मैं अपना पाठ याद नहीं कर चुका हुंगा।
I shall not have learnt my lesson before the exam starts.
Rule. Negative sentences में will / shall के बाद, not लगाते है। फिर Have, फिर Third Form of verb लगाते है।
C. Interrogative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall have और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will have लगाते हैं।
Shall/ will + sub + have +V3 +obj?
Shall/ will + sub + not + have +V3+obj?
Shan't/ won't + sub + have +V3 +obj?
1. क्या वर्षा होने से पहले सारा घर नहीं जा चुकी होगी?
Will Sara not have gone home before it rains?
Or Won't Sara have gone home before it rains?
2. क्या गाड़ी के आने से पहले हम टिकट ले चुके होंगे?
Shall we have taken a ticket before the train arrives?
3. कल तक सभी विद्यालय क्यों बंद हो चुकेगे?
Why will all the schools have closed by tomorrow?
4. वह शाम तक क्यों लौट चुकेगा?
Why will he have come back by the evening?
5. मेरे आने से पहले कितने लड़के यहां आ चुके होंगे?
How many boys will have come here before I come?
6. मेरे आने के पहले कौन चॉकलेट खा चुका होगा?
Who will have eaten chocolate before I come?
Rule 1. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो will / shall subject से पहले लगाते हैं और verb की Third Form लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं।
Rule 2. अगर प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो अनुवाद करते समय सबसे पहले उनकी अंग्रेजी आती है, फिर will / shall आता है फिर subject और फिर have, फिर verb की Third Form आती हैं।
Rule 3. How many, how much, whose, which के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 4. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Future Perfect Tense के प्रयोग -
(Uses of Future Perfect Tense)
1. जो कार्य भविष्य में किसी निश्चित समय पर पूरा होगा की अभिव्यक्ति के लिए
वह शाम तक लौट चुका होगा?
He will have come back by the evening?
2. भविष्य काल में किसी कल्पना (imagination) को व्यक्त करने के लिए
तुमने महात्मा गांधी का नाम सुना होगा।
You will have heard the name of Mahatma Gandhi.
वह अपने स्कूल में प्रथम पुरस्कार पाई होगी।
She will have got first prize in her school.
______________________________________________________________________________
14. Future Perfect
Continuous Tense
पहचान -
जो कार्य भविष्य के किसी समय तक जारी रहेगा वह Future Perfect Continuous Tense के अंतर्गत आता है। वाक्य की क्रिया के अंत में रहेंगे, रहेगी, रहूंगा, रहोगे, रहेंगी या रहा होगा, रही हो, रहे होंगे आते हैं और कार्य प्रारंभ होने का समय दिया होता है।
A. Affirmative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall have been और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will have been लगाते हैं।
Sub +shall/ will +have + been + V1 +ing + obj + for / from + time.
1. वह तीन बजे से खेल रहा होगा।
He will have been playing from 3 o'clock.
2. वह सुबह से पतंग उड़ा रहा होगा।
He will have been flying a kite from morning.
3. अनिका दो घंटे से नदी में तैर रही होगी।
Anika will have been swimming in the river for 2 hours.
4. मैं 12 साल से इस कॉलेज में पढ़ रहा हूंगा।
I shall have been reading in this college for 12 years.
5. वह लड़की पांच घंटों से पढ़ रही होगी।
That girl will have been studying for 5 hours.
6. मैं पाँच साल से यह कर रहा हूंगा।
I shall have been doing it for five years.
7. सृष्टि 2 घंटे से अपना कार्य कर रही होगी।
Shristi will have been doing her work for 2 hours.
8. वह दस घंटे तक सो रहा होगा।
He will have been sleeping for 10 hours.
9. वह दिवाली से काम कर रहा होगा।
He will have been working from diwali.
10. सृष्टि सुबह से खेलती रहेगी।
Srishti will have been playing from the morning.
Rule. Subjects I और we के साथ shall have been और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will have been लगाते हैं। और verb की ing Form लगाते है।
B. Negative sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall have been और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will have been लगाते हैं।
Sub + shall/ will + not +have + been +V1 +ing + obj + for / from + time.
Sub +shan't/ won't +have + been +V1 + ing + obj + for / from + time.
1. सृष्टि सुबह से खेलती नहीं रहेगी।
Srishti will not have been playing from the morning.
2. मैं 2020 से काम नहीं कर रहा हूंगा।
I shall not have been working from 2020.
3. वह एक साल से कठिन परिश्रम नहीं कर रही होगी।
She will not have been working hard for one year.
4. वह 2 बजे से नहीं खेल रहा होगा।
He will not have been playing from 2 o'clock.
5. वह 2 महीने से कार नहीं चला रहा होगा।
He will not have been driving a car for 2 months.
Rule. Negative sentences में will / shall के बाद not लगाते है।
C. Interrogative Sentences
Formula -
Subjects I और we के साथ shall have been और अन्य subjects (He, She, It, They, name, etc.) के साथ will have been लगाते हैं।
Will/ shall + Sub +have +been + V1 + ing + obj +for / from + time?
Will/ shall + Sub + not +have +been + V1 +ing + obj +for / from + time?
Won't/ shan't + Sub + have + been + V1 + ing + obj + for / from + time?
1. क्या मैं सुबह से तुम्हारा इंतजार करता रहूंगा?
Shall I have been waiting for you from morning?
2. क्या हम 2 घंटे से नहीं लिख रहे हैं?
Shall we not have been writing for 2 hours?
Or Shan't we have been writing for 2 hours?
3. वह पिछले साल से आपसे क्यों बात कर रही होगी?
Why will she have been talking to you from last year?
4. कितने लड़के दोपहर से शोर मचाते रहे होंगे?
How many boys will have been making a noise since noon?
Rule 1. Interrogative sentences में अगर वाक्य के शुरुआत में 'क्या' हो तो will / shall subject से पहले लगाते हैं और verb की ing Form लगाते है। वाक्य में सबसे पहले 'क्या' हो तो 'क्या' के लिए what नहीं लगाते हैं।
Rule 2. अगर प्रश्न सूचक शब्द वाक्य के बीच में हो तो अनुवाद करते समय सबसे पहले उनकी अंग्रेजी आती है, फिर will / shall आता है फिर subject और फिर have been, फिर verb की ing Form आती हैं।
Rule 3. How many, how much, whose, which के साथ उनसे संबंधित nouns भी आते हैं।
Rule 4. वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिन्ह (?) अवश्य लगाते हैं।
Future Perfect Continuous Tense के प्रयोग -
(Uses of Future Perfect Continuous Tense)
1. कोई कार्य भविष्य के किसी समय तक जारी रहेगा की अभिव्यक्ति के लिए
सृष्टि 2 घंटे से अपना कार्य कर रही होगी।
Shristi will have been doing her work for 2 hours.
इस साल के अंत तक में कार चलाना सीखता रहूंगा।
I will have been learning to drive a car by the end of this year.
______________________________________________________________________________
15. s/es जोड़ने के नियम
1.यदि verb का last letter s, sh, ss, ch, x, o, z हो, तो es जोड़ते हैं। यदि ऐसा नहीं हो, तो केवल 's' जोड़ते हैं।
Example:-
Go - goes
Punish - punishes
Miss - misses
Search - searches
2. यदि verb का last letter 'y' हो और उसके पहले कोई consonant हो, तो 'y' को 'i' में बदलकर 'es' जोड़ते हैं।
Example:-
Carry - carries
Fry - fries
Dry - dries
3. यदि verb का last letter 'y' हो और उसके पहले कोई vowel हो, तो 's' जोड़ा जाता है।
Example:-
Pray - prays
Play - plays
Slay - slays
______________________________________________________________________________
16. Verb में ing लगाने के नियम
Rule 1. जिस verbs का अंतिम letter 'e' हो उसमें ing लगाते समय 'e' हटा देते है।
Example:-
Love - Loving
Make - Making
Come - Coming
Believe - Believing
Shake - Shaking
Rule 2. जिस verbs के अन्त में कोई एक ही consonant हो और उससे पहले कोई एक ही vowel (a, e, i, o, u) हो तो ऐसे शब्दों में ing लगाते समय अन्तिम अक्षर double हो जाता है।
Example:-
Sit - Sitting
Put - Putting
Forget - Forgetting
Stop - Stopping
Rule 3. जिस verbs के अन्त में कोई consonant हो और उससे पहले दो vowels हो तो ऐसे शब्दों में ing लगाते समय अन्तिम consonant double नहीं होता है।
Example:-
Sleep - Sleeping
Weep - Weeping
Meet - Meeting
Hear - Hearing
Wait - Waiting
Rule 4. जिस verbs के अन्त में 'ie' हो तो उसमें ing लगाते समय 'ie' को y में बदल देते हैं।
Example:-
Tie - Tying
Die - Dying
Lie - Lying
Rule 5. जिन verbs के अंत में ee, ye होते हैं, उन शब्दों में 'ing' लगाते समय अंतिम e नहीं हटाते हैं।
Example:-
See - Seeing
Dye - Dyeing
Flee - Fleeing
Agree - Agreeing
______________________________________________________________
17. Exercise and Answer
Exercise: 1
Fill in the blanks with the right form of the ‘verbs’ given in the brackets :
1. This book.………....to Anu.
(is belonging, belongs)
Answer. belongs.
2. The moon……….. round the earth.
(moves, is moving)
Answer. moves.
3. Shreya………...to Agra last year.
(has gone, went)
Answer. went.
4. Two and two………...four.
(make, makes)
Answer. makes.
5. The child………….. because he is hungry now.
(cries, is crying)
Answer. is crying.
6. They………...the picture yesterday.
(have seen, saw)
Answer. saw.
7. He never…………...a lie.
(telling, tells)
Answer. tells.
8. The carpenter………… a chair.
(had made, made)
Answer. made.
9. I……….. write a letter.
(will, shall)
Answer. shall.
10. She had read her book before she………..
(sleep, slept)
Answer. slept.
Exercise: 2
1. Disha………..a melodious song.
(sing, sings)
Answer. sings.
2. The sun is……..in the east.
(rising, rise)
Answer. rising.
3. She has ……….his breakfast just now.
(have, had)
Answer. had.
4. She………….me a good present on my birthday.
(gave, give)
Answer. gave.
5. Shreya………….to the market.
(go, went)
Answer. went.
6. I have ………..him for ten years.
(been knowing, known)
Answer. known.
7. He told me that he……..the work.
(completed, had completed)
Answer. had completed.
8. When I saw Naina, she ………...tea.
(was making, makes)
Answer . was making.
9. He always…………...the newspaper in the morning.
(reads, read)
Answer. reads.
10. The girls are not ……….with the dolls.
(play, playing)
Answer. playing.
Exercise: 3
1. Have you ever……………...a white elephant?
(see, seen)
Answer. seen.
2. He will have been……...a letter since morning.
(write, writing)
Answer. writing.
3. They will not have……………..their friends.
(called, call)
Answer. called.
4. She will not be…………………...you.
(help, helping)
Answer. helping.
5. When do classes…………..?
(begin, begins)
Answer. begin.
6. A meeting is……………….on in the hall.
(go, going)
Answer. going.
7. I have………….in the village for ten years.
(live, lived)
Answer. lived.
8. I have…………………...in the village for ten years.
(living, been living)
Answer. been living.
9. Indira Gandhi was…………….in 1984.
(kill, killed)
Answer. killed.
10. I had never……………..such a tall man before.
(seen, see)
Answer. seen.
11.She………………...her clothes.
(wash, was washing)
Answer. was washing.
12.Who………………….such an insulting letter?
(write, wrote)
Answer. wrote.
13.The sun has………….in the east.
(rise, risen)
Answer. risen.
14. Are the boys…………….a noise in the class?
(make, making)
Answer. making.
15. I often……………...to the cinema.
(go, goes)
Answer. go.
Exercise: 4
1. Your sister will be …………………...food.
(cook, cooking)
Answer. cooking.
2. She………...here after a day.
(will come, shall come)
Answer. will come.
3. She will have………...to America tomorrow.
(go, gone)
Answer. gone.
4. He …………..in this college since July 1947.
(teached, had been teaching)
Answer. had been teaching.
5. I…………...a letter to her next day.
(will write, shall write)
Answer. shall write.
6. It ………………...yesterday.
(rain, was raining)
Answer. was raining.
Exercise - 5
Spot The Errors:
1. No sooner I had spoken than he left.
a. No sooner
b. I had spoken
c. than he left.
d. No error
Answer. b. I had spoken
Correct. No sooner had I spoken than he left.
2. One of the terrorists of Kashmir valley are shot dead.
a. One of the terrorists
b. of the Kashmir valley
c. are shot dead.
d. No error
Answer. c. are shot dead.
Correct. One of the terrorists of Kashmir valley was shot dead.
3. I saw him a couple of times since May.
a. I saw him
b. a couple of times
c. since May.
d. No error
Answer. a. I saw him
Correct. I have seen him a couple of times since May.
4. It is I who is to blame for this bad situation.
a. It is I
b. who is to blame
c. for this bad situation.
d. No error
Answer. b. who is to blame
Correct. It is I who am to blame for this bad situation.
5. In Singapore my brother-in-law with his wife were present at the function.
a. In Singapore
b. my brother-in-law with his wife
c. were present at the function.
d. No error
Ans. c. were present at the function.
Correct. In Singapore my brother-in-law with his wife was present at the function.
6. I told him that we enjoyed very much at the party.
a. I told him
b. that we enjoyed very much
c. at the party.
d. No error
Ans. b. that we enjoyed very much
Correct. I told him that we had enjoyed very much at the party.
7. The train had left when he had reached the station.
a. The train had left
b. when he had reached
c. the station.
d. No error
Ans. b. when he had reached
Correct. The train had left when he reached the station.
8. I wish I am the richest person in the whole wide world.
a. I wish I am
b. the richest person
c. in the whole wide world.
d. No error
Ans. a. I wish I am
Correct. I wish I were the richest person in the whole wide world.
9. My wife, having finish her work, rushed to meet me at the event.
a. My wife, having finish her work
b. rushed to meet me
c. at the event.
d. No error
Ans. a. My wife, having finish her work
Correct. My wife, having finished her work, rushed to meet me at the event.
10. It is time you decide on your next course of action.
a. It is time you
b. decide on your next
c. course of action.
d. No error
Ans. b. decide on your next
Correct. It is time you decided on your next course of action.

Comments
Post a Comment